युवकों ने कंप्यूटर सेंटर में हमला बोला
बड़ौत (बागपत)। दो युवकों ने कोताना रोड पर दिल्ली बस स्टैंड चौकी के पास एक कंप्यूटर सेंटर में बेल्ट और चाकू से हमला बोल दिया। इससे सेंटर संचालक घायल हो गया और एक कंप्यूटर भी टूट गया। घायल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल दीपांशु पुत्र रविंद्र गुप्ता कोताना रोड का रहने वाला है। उसका कोताना रोड पर ही आर के कंप्यूटर के नाम से दुकान है। मंगलवार को उसकी दुकान पर दो युवक आए और उन्होंने दीपांशु को बेल्ट और चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान उसका एक कंप्यूटर भी तोड़ दिया। किसी ने हमले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस वाले को दुकान की तरफ आता देखकर हमलावर भाग गए। इस संबंध में दीपांशु ने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।