फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसओ की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

बागपत। झुलसे लाइनमैन शौबीर के परिजन सोमवार को एएसपी से मिले और आरोपी एसएसओ को गिरफ्तार करने की मांग की।
शेरपुर लुहारा निवासी प्रमिता का भाई शौबीर विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन है। 21 मई को विद्युत लाइन खराब होने के कारण बिजलीघर पर शट डाउन लेने के बाद शौबीर विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इसकी जानकारी एसएसओ को फोन से दी थी। इसके बावजूद विद्युत सप्लाई चालू कर दी । इससे शौबीर से झुलस गया था। तभी से अस्पताल में भर्ती है। आरोपी एसएसओ के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया ,लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। झुलसे लाइनमैन के भाई ने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर में पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें कृष्ण, धर्मवीर, रामनाथ, सुभाष नैन आदि रहे। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें