फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में लोगों का हंगामा, पुलिस से नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में लोगों का हंगामा, पुलिस पर लगाया दरवाजा तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

खतौली। पुलिस पर दबिश के दौरान दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने कोतवाली में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान नागरिकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। सीओ ने नागरिकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का अपमानजनक फोटो मोहल्ला काजियान निवासी सभासद के पति अनवर कुरैशी ने व्हाटसएप पर वायरल कर दिया था, जिससे भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया था। भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने सभासद के पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की रात पुलिस टीम ने मोहल्ला काजियान में आरोपी को पकड़ने के लिए उसके मकान पर दबिश दी। आरोपी अपने मकान पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के अखलाक के मकान में दबिश दी। आरोप है कि पुलिस ने अखलाक के मकान के दरवाजे तोड़ डाले, जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने रविवार की रात में भी पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। सोमवार की सुबह मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में पुलिस रवैये को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। कोतवाली में पहुंचे सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने मोहल्ले के अलावा नगर के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की और उनको समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें