खेकड़ा (बागपत)।
लापता युवती के परिजनों ने थाने में हंगामा कर पुलिस ने लापता युवती को बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने युवती का सुराग लगाने की बात कही।
क्षेत्र के एक गांव से विगत पंद्रह दिन पहले एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने युवती के लापता होने के बाद खेकड़ा थाने में में युवती की बरामदगी की मांग की, लेकिन पुलिस युवती का सुराग नहीं लगा सकी। शनिवार को लापता युवती के परिजन थाने में पहुंचे। उन्होंने थाने में हंगामा कर थाना प्रभारी से लापता युवती का सुराग लगाकर बरामद कराने की मांग की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने युवती का सुराग लगा बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती के परिजन लौट गए।