फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में ही भिड़े रोडवेज के अधिकारी व परिचालक, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज तिराहे पर शनिवार को विभागीय अधिकारी अपने चालक-परिचालक पर हमलावर हो गए। इस घटना में कई प्राइवेट बस संचालकों ने भी विभागीय अधिकारियों की तरफ से मऊ डिपो के चालक-परिचालक पर हमला किया। अफरातफरी के दौरान कई यात्रियों को भी मामूली रूप से चोट आई है। शनिवार को स्थानीय रोडवेज के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों ने मऊ डिपो के बस संख्या यूपी 50 एटी 9891 के परिचालक से विवाद कर लिया। कहासुनी के साथ शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में प्राइवेट बस संचालक भी रोडवेज के अधिकारियों/कर्मचारियों की तरफ से उतर पड़े और मऊ डिपो के परिचालक पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना से तिराहे पर अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों को भी मामूली रूप से चोट आई है। वहीं यात्रियों व स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मऊ डिपो के परिचालक को छुड़ाया और बस को रवाना करवाया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची, उसे भी मनबढ़ रोडवेज कर्मियों ने ढकेल कर पीछे हटा दिया। वहीं रोडवेज एआरएम, ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुझे प्रकरण की जानकारी नहीं है, फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो घटना की जांच करायी जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें