फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और मारपीट के फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। पुसार और गांगनौली में होली के दिन हुई घटनाओं में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अभी भी दर्जनों आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

पुसार गांव में होली के दिन पूर्व प्रधान भाग्यवीर के भाई ओमकार की हत्या की। इसमें परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। इसके अलावा गांगनौली गांव में दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरन रंग डालने विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नौ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि दोनों ही मामलों के आठ आरोपियों जेल भेजे जा चुके हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें