फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी हरियाणा की सीमा सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी हरियाणा की सीमा सील कर दी गई है। हरियाणा से बागपत आने वाले किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के बागपत में नहीं आने दिया जाएगा। एसपी के निर्देश पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर की चेकपोस्ट निवाड़ा पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की तलाशी ली।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव शुरू होते ही शराब माफिया सक्रिय हो गए । हरियाणा से भारी मात्रा में लोकसभा चुनाव के लिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस अब तक लाखों रुपये की शराब पकड़ चुकी है। इसके अलावा हरियाणा से अवैध असलहा भी लाया जा रहा है। एसपी ने अवैध शराब व असलहा की तस्करी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए यूपी-हरियाणा की सीमा को सील करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने सीमा सील कर दी है। बॉर्डर की चेकपोस्ट निवाड़ा पर बैरियर लगा दिया है। हरियाणा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। बिना चेकिंग के पुलिस किसी वाहन को नहीं आने दे रही। हरियाणा से आने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों के सामान की भी पुलिस ने तलाशी ली।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अवैध शराब किसी भी कीमत पर नहीं बंटने दी जाएगी। हरियाणा से शराब की तस्करी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए सीमा सील कर दी गई है। पुलिस को 24 घंटे वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए। इसके लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी पुलिस की कई टीमें लगाई। संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें