फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में भिड़े दो पक्ष, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में शुक्रवार को हुई दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

काठा गांव शुक्रवार को कुत्ते की पिटाई का विरोध करने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। इसमें आमिर, शबनम, शोएब व तबस्सुम घायल हो गए थे। मेहरबान पुत्र फतेह मोहम्मद ने भूरा, कक्कू पुत्र धर्मवीर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं देर रात दूसरा पक्ष ने भी कोतवाली में तहरीर दी। हरिओम पुत्र विशंबर ने बताया कि शुक्रवार को उसके परिवार में महिपाल की मौत हो गई थी। सभी लोग शव का अंतिम संस्कार करने गए थे। घर में उसकी पत्नी थी। तभी मेहरबान का बेटे लड्डू और एक अज्ञात आए और पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। शोर शराबा होने पर सुमन और अनमोल आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसने लड्डू समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। मामला दो समुदाय के जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रमा कांत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें