फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गोकशी का प्रयास कर रहे थे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में गो तस्करों ने गोकसी करने की कोशिश की। किसान के शोर मचाने पर लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। गाय को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सुनील ने बताया कि सिसाना गांव के जंगल में गो तस्कर गाय को बांधकर एक गहरे गड्ढे में डालकर गोकसी करने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक किसान ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इससे आरोपी शोर-शराब सुनकर मौके से भाग गए। किसान की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा एक गहरे गड्ढे में गाय के चारों पैर बांधकर डाला था। कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। जेसीबी की मदद से गाय को गड्ढे से निकाला। इलाज कराकर गाय को छोड़ दिया। इसमें अमित चौहान, साहब सिंह चौहान, घोटी, विक्की चौधरी, एकांश चौधरी, बृजमोहन, श्याम सिंह, रेखा चौहान मौजूद रही।

युवकों के साथ मारपीट का आरोप
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राहुल कुमार ने बागपत कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलवार को दलित परिवार के दीपक, नरेंद्र, अभिषेक, विकास कसबे में ही जिम जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने इनको पकड़ लिया और मारपीट की। कोतवाली प्रभारी से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें