फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक चालकों और युवकों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास रविवार की रात में ट्रक चालकों और युवकों में संघर्ष हो गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ से करीब 15 मिनट तक लोेहे की रोड चली। इससे हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही झगड़ा कर रहे युवक भाग गए। इसमें छह के गंभीर रूप से घायल हो गए।
भले की सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सुरक्षा के लाख दावे करते हो, लेकिन कोतवाली पुलिस बदमाशों के आगे नतमस्तक है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास रविवार की रात में करीब साढ़े दस बजे ट्रक चालकों और युवकों का तांडव देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक गौरीपुर मोड़ पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। उनके पास ही दो ट्रक चालक भी बैठे थे। शराब पीकर ट्रक चालकों व युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर ट्रक चालकों ने लोहे की रोड से युवकों पर हमला बोल दिया। जवाब में युवकों ने भी ट्रक चालकों की पिटाई की। दोनों तरफ से लोहे की रोड चलने लगी। करीब 15 मिनट तक हाईवे पर मारपीट हुई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन रुक गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस आधा घंटा देरी से पहुंची। तब तक झगड़ा कर रहे युवक व ट्रक चालक भाग निकले। झगड़े में छह युवक घायल हो गए। उनके नाम पता नहीं चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिनी टोल से लूटपाट की घटना के बाद भी कोतवाली पुलिस सबक नहीं ले रही है। शाम ढलते ही पुलिस हाईवे से गायब हो जाती है। हाईवे बदमाशों के हवाले रहता है। लोग असुरक्षा की भावना से हाईवे पर चलने को मजबूर हैं। इस संबंध में सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस को दी, लेकिन तब तक युवक भाग निकले। इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घायलों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। हाईवे की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें