फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौली से मजदूर लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिनौली से मजदूर लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन


बागपत। सिनौली के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर लापता मजदूर को बरामद करने की मांग की। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर रंजिश में उसका अपहरण करने का शक जताया है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि सात जुलाई को सुरेश (40) बड़ौत में मजदूरी पर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। कहीं पता न लगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज में वह गांव के ही तीन-चार लोगों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने उसका अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। जिन लोगों के साथ वह जाता दिखाई दिया है, उनके उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। एसपी जयप्रकाश ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्दी ही सुरेश को सकुशल बरामद कर लेगी। इस मौके पर शुभम, बलबीर, रविंद्र, मुकेश, हनुमान, ब्रजेश, सुनीता, पिंकी, निशा, भालो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिनौली गांव निवासी मुकेश उर्फ टीटू ने एसपी को बताया कि 25 जून को तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में रवि, देवेंद्र, राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दो आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उसने जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने जान माल की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें