बड़ौत (बागपत)। अनीस कुरैशी के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमें कहा गया कि उनके बेटे शाकिब की हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश के रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर 20 जुलाई को फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत बुलाई, इसमेें अनीस कुरैशी ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। अब उन्हें झूठ मुकदमे मेें फंसाने की साजिश की जा रही है। बैठक मेें निर्णय लिया कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा किया तो दोबारा पंचायत होगी। इस संबंध मेें एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा। इसमें तुफैल कुरैशी, इमाम, सईद, हनीफ, बाबू, यूसुफ, शानू, लियाकत, महमूद, जहीर, अंसार, शाहिद आदि रहे।