फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शाहदरा क्षेत्र की एक किशोरी को गांव घूमाने के नाम पर अलावलपुर गांव के जंगल मेें साथी के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। तीन दिन पहले शाहदरा क्षेत्र से एक युवक एक किशोरी को अपने गांव घूमने के लिए लाया और रेल से वह अलावलपुर हॉल्ट पर उतरा। वहां उसने एक साथी को बुला लिया, जो बाइक लेकर वहां पहुंचा। दोनों युवकों ने किशोरी को अलावलपुर गांव के जंगल मेें ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद शाहदरा से जो युवक किशोरी को लेकर आया था, वह किशोरी को शाहदरा की बस में बैठाकर भाग गया था। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने किशोरी के बताए हुलिये के आधार पर वसीम पुत्र मुमताज निवासी औसिक्का को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई रमेश सिंधु ने कहा दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें