फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत लाइन से फसल के अवशेष में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भेड़ापुर गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन से चिंगारी से खेत में पड़े फसल के अवशेष में आग लग गई। भेड़ापुर गांव निवासी बुद्ध सिंह पुत्र राम लाल के खेतों के ऊपर से जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। सोमवार को शाम तीन बजे विद्युत लाइन के तार ढीले होने के कारण आपस में टकरा गए। तारों से उठी चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल के अवशेष में जा गिर गई। चिंगारी से फसल के अवशेष ने आग पकड़ ली। आग की सूचना पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की चार बीघा गेहूं की फसल का अवशेष जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें