फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त को भेजेंगे 286 फर्जी विद्यार्थियों की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 286 बच्चों का फर्जी तरीके से आवेदन करने वाले 104 स्कूल और समाज कल्याण विभाग की साइट को हैक करने वाले कॉलेज पर कार्रवाई की रिपोर्ट समाज कल्याण आयुक्त भेजी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस संबंध में दो दिन बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के 104 कॉलेजों में फर्जी तरीके से अपात्र 286 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क हड़पने के लिए आवेदन किया । जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने इसकी ऑनलाइन जांच की तो उसमें यह सभी छात्र फर्जी मिलेे, इनके आवेदन को निरस्त करा दिया । यह ही नहीं सिंघावली अहीर क्षेत्र के तीन कॉलेजों के संचालक द्वारा समाज कल्याण की साइट हैक कर 123 विद्यार्थियों के आवेदन को अप लोड़ कर दिया । साइट की जांच करने पर समाज कल्याण अधिकारी ने इसे पकड़ा । छात्रों की संख्या को निरस्त करने के लिए डायरेक्टर को लिखा । समाज कल्याण आयुक्त चंद्र प्रकाश के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट मांगी। आरोपियों पर क्या कार्रवाई की तो इसकी भी जानकारी ली। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली। अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते कार्य में जुटे हैं। बजट का लेखाजोखा तैयार कराया जा रहा है। शनिवार को वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा। इसके दो दिन बाद आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। वहीं पूर्व में कॉलेजों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत रिपोर्ट के मामले में एसपी से भी फीड बैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें