हादसे में महिला सहित दो घायल
बड़ौत (बागपत)। औढापुर गांव से बाइक पर हिलवाड़ी जा रहे एक महिला समेत दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।
औढ़ापुर निवासी सकूरा अपने दामाद सकलुदीन के साथ बाइक पर हिलवाड़ी गांव जा रही थी। जब वे हिलवाड़ी के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।