फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसा टीकरी में युवक को पीट- पीटकर अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसा टीकरी गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरसत में ले लिया।
विज्ञापन

बसा टीकरी गांव निवासी नीरज ने बताया कि पड़ोस का एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते आए दिन उनके साथ झगड़ा करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय आरोपियों ने घर में घुसकर उसके भाई ज्वाला पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे ज्वाला बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा होने पर मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उनको देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा विपक्षी महिलाओं से गाली-गलौज कर अभद्रता करते हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें