बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव निवासी नवाब कुरैशी पुत्र गनी उम्र 42 सोमवार की सुबह अपने पशु एक जगह से दूसरी जगह बांध रहा था। इसी दौरान एक कटिया छूटकर भागने लगी तथा गांव के बाहर एक खेत में घुस गयी। नवाब पीछा करता हुए उधर दौड़ा तो वहां पर लगे तारों में प्रभावित करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। नवाब कुरैशी की मौत से परिजनों मेें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए बागपत भेजा। घटना को लेकर मृतक के पुत्र सैफ ने खेत मालिक रघुप्रकाश व उसके पुत्र को नामजद कराते हुए तहरीर दी है।