फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खाता खुलवाकर टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर बागपत जनपद के गिरोह ने राजस्थान में जाकर लाखों की ठगी की है। एक फर्जी बैंक खाते के जरिये ट्राजंक्शन किया गया। इस मामले की भनक लगी तो राजस्थान पुलिस बड़ौत में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के नांगल गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि किसी युवक ने उसकी आईडी लेकर फर्जी कागजात तैयार किए और शहर की एक बैक शाखा में खाता खुलवा लिया। इसके बाद क्षेत्र के गिरोह ने उस खाते में राजस्थान से मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों की रकम डलवाई। एक पीड़ित की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने जांच करते हुए बड़ौत पहुंची। गांव पहुंचकर पुलिस ने अमित कुमार के परिजनों से बात की। यह सुनते ही पीड़ित परेशान हो उठे। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने कोई खाता नहीं खुलवाया। बाद में पीड़ित ने अपने तमाम कागजात लेकर बैंक पहुंचा और जांच कराई। बैंक अधिकारियों ने भी माना कि अमित कुमार के फिंगर प्रिंट नहीं है और न ही उसका इस मामले से कोई लेना देना है। फिलहाल राजस्थान पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि फर्जी आईडी के जरिये खाता खुलवाया गया है जिसकी राजस्थान पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें