दोघट (बागपत)। क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। निरपुडा टीकरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने ग्रामीण से नगदी और बाइक लूट ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
टीकरी निवासी शिवकुमार रविवार की रात में करीब साढे़ नौ बजे बुढ़ाना से अपने घर लौट रहा था। टीकरी रोड पर तीन युवकों ने तमंचे से डराकर उसकी बाइक रुकवा ली। पीड़ित ने बताया उससे पांच हजार रुपये और बाइक लूट ली। पीड़ित ने किसी तरह ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जंगल की कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।