फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सट्टा लगाकर हुई भैसा-बुग्गी दौड़, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अब की बार सट्टा लगाकर भैंसा और बुग्गी की दौड़ हुई। इससे हाईवे जाम हो गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन

बागपत में हार-जीत का खेल जोरों पर चल रहा है। कभी घोड़ा और बुग्गी दौड़ पर सट्टा लगता है तो कभी कबूतर उठाने पर। इस बार भैंसा और बुग्गी दौड़ पर सट्टा लगाने का मामला सामने आया है। शनिवार को काफी लोग भैंसा और बुग्गी लेकर हाईवे पर उतर गए। उनके साथ तीन दर्जन से अधिक लोग बाइकों पर चल रहे थे। इससे रोड पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल होने से बचे। मार्ग पर जाम लग गया। इसकी जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि किसी ने भी भैंसा और बुग्गी दौड़ की अनुमति नहीं ले रखी है। दौड़ की जानकारी मिली थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें