फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटीनर चालक ने किया दरोगा को कुचलने का प्रयास, बाईक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड चौकी पर शुक्रवार की देर रात में बुलेट बाइक पर खड़े एक दरोगा को दिल्ली की ओर से आ रहे कंटेनर चालक ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। दरोगा ने कूदकर जान बचाई, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीछा कर पुलिस ने कंटेनर चालक को रमाला मिल के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात में दिल्ली बस स्टैंड चौकी पर तैनात दरोगा हरेंद्र प्रताप अपनी बुलेट बाइक यूपी एफ 1366 से गश्त कर जब पुलिस चौकी के सामने खड़े हुये तभी दिल्ली की ओर से आ रहे कंटेनर एचआर 55 बी 1026 के चालक ने गाड़ी से उसे कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह दरोगा ने कूदकर चौकी में अंदर घुसकर जान बचाई और बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद तीव्र गति से सहारनपुर की ओर भागने लगा। पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया और रमाला मिल गेट पर उसे घेरकर पकड़ लिया और बड़ौत ले आए। कंटेनर का चालक चंद्रपाल अलीगढ़ का रहने वाला है। अभी तक इस मामले में दरोगा ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। कंटेनर मालिक को सूचना दे दी और उसे बुलाया, लेकिन अभी तक मालिक नहीं पहुंचा है। कंटेनर और चालक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें