फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने हसनपुर मसूरी और घिटोरा में चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

चोरों ने क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में चिकित्सक की दुकान और ग्राम घिटोरा में रालोद नेता के घर मकान का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी किया। दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मवी कला निवासी नूर मोहम्मद ग्राम हसनपुर मसूरी में चिकित्सक की दुकान करते हैं। शनिवार को वह खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ा और दुकान में रखे दो पंखे, इंवर्टर व बीस हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। दूसरी चोरी की घटना क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में हुई। ग्राम घिटोरा निवासी रालोद नेता राजू पहलवान शनिवार को खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा शुक्रवार को वह अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में मकान पर ताला लगाकर गया। रात्रि में चोर मकान का ताला तोड़कर मकान में रखे आभूषण, नगदी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें