फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो गांजा और चार पेटी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली पुलिस ने कार सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस किलो गांजा और चार पेटी देसी शराब पकड़ी। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। आरोपी एनसीआर क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ चमरावल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी समय कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से दस किलोग्राम गांजा और चार पेटी देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने सतीश पुत्र जयप्रकाश निवासी आकाश नगर थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना सुभाष निवासी गाजियाबाद है। वही गांजा सप्लाई करने के लिए देता है। मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, शामली, गुड़गांव सहित एनसीआर क्षेत्र में गांजा सप्लाई करते हैं। उन्हें पांच सौ रुपये प्रति चक्कर मिलते हैं। रविवार की रात में सोनीपत से गांजा लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि पकड़े गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपये के लगभग है। उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें