फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से नगदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। लोनी निवासी युवक से बाइक सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को राहगीर के फोन से सूचना दी।
विज्ञापन

लोनी निवासी युवक सतेंद्र रविवार की सुबह ग्राम फखरपुर में रिश्तेदारी में मिलने आया। दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से लोनी लौट रहा था। फखरपुर मंड़ोला मार्ग पर मुंह ढककर खडे़ बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचे की नोक पर रोका और उससे 22 हजार रुपये नगदी व एक मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घायल ने किसी राहगीर के फोन से खेकड़ा कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें