बड़ौत (बागपत)। लोकसभा चुनाव को देखकर पुलिस ने मुचलकों में पाबंद व गुंड एक्ट की कार्रवाई के साथ-साथ ऐसे शस्त्र धारकों को नोटिस जारी किए, जिन्होंने अब तक अपने शस्त्र जमा नहीं कराए। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में किसी हाल में गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, अब तक 3066 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया और 17 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 1279 शस्त्र धारक है, अब तक 560 शस्त्र धारकों ने अपने लाइसेंस जमा किया है। जिन शस्त्र धारकों ने लाइसेंस जमा नहीं किया, उन्हें नोटिस जारी किया कि शस्त्र जमा करा दें अन्यथा शस्त्र निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी। कोतवाल ने बताया कि मतदान केन्द्रों के आसपास पूर्व में यदि झगडे़ हुए हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ पहले ही शिकंजा कसा जा सके।