फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने बदला एटीएम कार्ट, लोगों ने एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में ओरियंटल बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आए व्यक्ति का दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। लोगों ने आरोपी को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी तासीन पुत्र अली मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को वह घर से अग्रवाल मंडी टटीरी में ओरियंटल बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आया था। उसका एटीएम कार्ड एसबीआई बैंक का है। जब वह रुपये निकालने लगा तो दो युवक एटीएम में घुस आए। एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकले तो दोनों युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर उससे कहा कि हम रुपये निकलते हैं। इसी समय उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया और बाहर निकल गए। उसने कार्ड का नंबर देखा तो एटीएम कार्ड बदलने का पता चला। उसने बाहर निकल कर शोर मचा दिया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अनिल निवासी गढ़वाल जनपद सोनीपत हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह दो माह से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का काम कर रहे हैं। उसने अपने साथी का भी नाम पुलिस को बता दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह नेे बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे कई घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें