फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का रोड पर ऊर्जा निगम की टीम को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर चेकिंग के दौरान बड़का रोड पर पहुंचे ऊर्जा निगम की टीम को एक उपभोक्ता ने अपने कई साथियों के साथ टीम को बंधक बनाया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। सूचना पर एसडीओ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ता को हड़काया और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ता की क्लास ली। इस दौरान पुलिस ने उन्हेें पकड़ने का प्रयास किया तो वे खेतों में कूदकर वहां से भाग निकले। इस मामले मेें उपभोक्ता के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर बुधवार को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर जैसे ही ऊर्जा निगम की टीम बड़का रोड एक नलकूप उपभोक्ता के यहां पर चोरी की सूचना पर चेकिंग करने गई तो उक्त उपभोक्ता ने अपने कुछ साथियों के साथ टीम को बंधक बनाया और कर्मचारियों से अभद्रता की। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके मोबाइल छीने। सूचना पर दूसरे मोहल्ले में चेकिंग कर रहे एसडीओ विकास अहलावत और अवर अभियंता रवि प्रताप मौके पर पहुंचे और उक्त उपभोक्ता को हड़काया और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद मेें पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ता और उसके साथियों की क्लास ली। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में चेकिंग की तो मीटर से पहले कट कराकर चोरी होती मिली। अधिशासी अभियंता सुधाकर की शिकायत पर जब पुलिस ने उन्हें सरकारी काम मेें बाधा डालने और चोरी करने के मामले में पकड़ना चाहा तो वे खेतों में कूदकर वहां से भाग गए। इस संबंध में जेई राजीव ने नलकूप मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। बाद में टीम ने पुलिस की मौजूदगी मेें अभियान के दौरान 70 बकायादारों के कनेक्शन काटकर 10 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम में जेई रवि प्रताप, राजीव, राकेश, विकास, गुलशन, टीजी-2 जितेंद्र तोमर, यामीन, सलीम, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें