फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास बाइक में टक्कर लगने पर हुए विवाद में चार-पांच युवकों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाइक सहित एक हमलावर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी समीर ने बताया कि वह मां साईदा, भाई कलीम के साथ बाइक पर बड़ौत चिकित्सक के पास जा रहा था। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में बाइक सवार युवक ने टक्कर मारी दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। समीर ने भी अपने भाई कय्यूम को बुला लिया। आरोपी है कि चार-पांच युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इसमें सगीर और कय्यूम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित एक हमलावर को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके साथी भाग निकले। घायलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें