फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में छात्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला में छात्र पर जानलेवा हमला, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गए छात्र पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडों व हॉकी से पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रमाला थाने पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को परिजन घायल छात्र को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों ने नोंक झोंक भी हुई। एसपी के न मिलने पर वे वापस लौट गए।
शुक्रवार को बरवाला गांव के ग्रामीण एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम किरणपाल पुत्र स्व. तिलकराम हैंडपंप पर पानी लेेने गया था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। इसी दौरान उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया। इसे लेकर चार चार लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व हॉकी से हमला बोल दिया। उसकी सिर में हॉकी से कई वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में 21 टांके आए है। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। कमल पुत्र कल्लू सिंह ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी भी लाठी-डंडों से पिटाई की। उसने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। हमलावरों ने उसके मकान पर भी पथराव किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन घायल को लेकर रमाला थाने पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी गांव में खुले घम रहे हैं। एसपी दफ्तर पर पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के बीच नोंक झोंक भी हुई। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। एसपी के न मिलने पर वे वापस लौट गए। हंगामा करने वालों में रविंद्र, रोहतास, सचिन, ओमवीर, भोपाल, दिनेश, शौकीन, ईश्वर, तेजपाल, लक्ष्मण, राजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------------------
मां हुई बेहोश, पुलिस देखती रही
बागपत। बरवाला के पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा एसपी दफ्तर पर हंगामे के दौरान घायल किरणपाल की मां मीना बेहोश हो गई। परिजनों ने उसके मुंह में पानी डाला। करीब 10 मिनट तक महिला एसपी दफ्तर के सामने बेहोश पड़ी रही, लेकिन पुलिस संवेदनहीन बनी रही। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। परिजन महिला को स्वयं ही अस्पताल ले गए। एसपी शैलेश हुमार पांडेय ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। दफ्तर के सामने महिला बेहोश हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
पुलिसकर्मी फरियादियों से करते है दुर्व्यवहार
बागपत। एसपी दफ्तर पर हंगामा कर रहे बरवाला के ग्रामीणों ने बताया कि एसपी दफ्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार फरियादियों के प्रति अच्छा नहीं है। कुछ फरियादियों को एसपी से मिलने तक नहीं दिया जाता। उन्हें बाहर से वापस भेज दिया जाता है। फरियादी कई बार एसपी से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें