फोटो संख्या 12
बड़ौत (बागपत)।
बावली अंडर पास के पास दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव की शिनाख्त बामनौली गांव के युवक के रूप मेें हुई। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कि दिल्ली से सहानपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 के आगे कूदकर बावली अंडर पास के पास एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, उसकी शिनाख्त बामनौली निवासी मनीष उम्र 19 वर्ष पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था। उसके पिता वीरेंद्र ने बताया कि वह सुबह घर से बड़ौत के लिए आया था। न जाने किन्हीं कारणों से यह कदम उठाया और रोने लगा। मनीष की मौत की सूचना पर महिलाओं में कोहराम मच गया। मनीष दो भाई है, एक उसका बड़ा भाई है, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।