बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव के आंसु हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है, जिससे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस मामले में खुलासा सोमवार को होगा।
बृहस्पतिवार की रात्रि में बावली हाल्ट के पास आंसु पुत्र भूषण उम्र 19 का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने पहले यह मामला रेलवे से कटने का मान रही थी और शव को पीएम के लिए भेजा, लेकिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने इस मामले को हत्या बताकर हंगामा किया और पीएम आने के बाद जब शव गांव आया तो हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों ने आधे घंटे तक जाम लगाया। इस मामले में मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने अंसार पुत्र रफीक को हिरासत मेें ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है, एक आरोपी अभी भी फरार है। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इस मामले का विधिवत रूप से सोमवार को खुलासा किया जाएगा।