बड़ौत (बागपत)।
रमाला थाना क्षेत्र के गांवों के जंगल में अशरफाबाद थल के ग्राम प्रधान सहित रविवार की रात्रि में तीन नलकूपों की सूचना पर पुलिस ने जंगलों में चोरों की तलाश की, तो थल और कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच जंगल के एक खेत मेें चोर चोरी किए केबल को जलाते मिले। पुलिस ने उन्हें घेरा तो उनके दो साथी भाग निकले, जबकि दो पकड़े गए। उनके पास एक तमंचा व एक चाकू और चोरी किया जला हुआ तांबे का तार बरामद किया।
थाना प्रभारी नरेश चंद ने बताया कि रविवार की रात्रि में चोर अमित कासिमपुर खेड़ी थल के प्रधान जुल्ली चौधरी, थल निवासी आबिद के नलकूप से स्टार्टर, केबल व अन्य सामान चोरी कर भाग निकले। इसकी सूचना जब प्रधान जुल्ला चौधरी को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थल और कासिमपुर खेड़ी गांव के जंगल में पुलिस ने घेरकर दबिश दी तो गांव के जंगल के एक खेत में आग जलती दिखाई दी। इस पर खेत को घेरकर दबिश दी तो वहां केबल जलाकर तांबे का तार निकाल रहे चोर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो को दबोचा। पकडे़ गए चोरों में सचिन पुत्र नरेश और नीटू पुत्र शिव कुमार निवासी नांगल भगवानपुर शामिल हैं। इनके पास एक तमंचा, भारी मात्रा मेें कारतूस व एक चाकू तथा नलकूपों से चोरी किए तांबे का तार बरामद हुआ । थाना प्रभारी ने बताया कि पकडे़ बदमाशों ने अपने साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं, इनके पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।