फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद में स्टोव फटने से महिला झुलसी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के सांकरौद गांव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया।
सांकरौद गांव निवासी ज्ञानवती पत्नी रामनिवास सोमवार की सुबह स्टोव पर खाना बना रही है। उसके बेटे आनंद ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट गया। इससे उसकी मां ज्ञानवती के कपड़ों ने आग पकड़ ली। चिल्लाते हुए वह घर से बाहर भागी। परिजनों ने पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । वहां के चिकित्सकों ने महिला को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया। महिला 80 प्रतिशत तक झुलसी हुई है। उसकी हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें