फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नगदी, मोबाइल व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर बड़ागांव मोड़ के पास बुधवार की रात में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से हजारों की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली और धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पीड़ित युवक ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

रटौल गांव निवासी मनोज बुधवार को बाइक पर सवार होकर बड़ौत में अपनी बहन के यहां गया था। देर रात नौ बजे घर लौट रहा था। जब वह ढिकौली-बंथला मार्ग पर बड़ागांव मोड़ के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और पल्सर बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर खेकड़ा व चांदीनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पीड़ित युवक ने तहरीर दी। क्षेत्र में आए दिन हो ही लूट की घटनाओं को रोकने में पुलिस नामाक साबित हो रही है। जबकि लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत फैली हुई है। दो दिन पहले भी घिटौरा मार्ग पर बिजली कर्मचारियों से चार लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही है। बदमाश आए दिन लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें