पुराना सामान बेचने के नाम पर ठगी, तहरीर दी
बड़ौत (बागपत)। एक वेबसाइट के माध्यम से पुराना सामान बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। सामान मंगवाने के बाद भी खाते में धनराशि नहीं डाली। तहरीर देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ठगी का शिकार बना युवक ऋषभ कोताना रोड का रहने वाला है। उसने बताया कि उसे कुछ पुराना सामान बेचना था। आनलाइन प्रक्रिया के लिए उसने वेबसाइट पर संपर्क किया। ऋषभ के मुताबिक उसके पास फोन आया और सामान कोरियर करने की बात कही गई। इसके साथ ही आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उसके खाते में राशि आ जाएगी। आरोप है कि उसे खाते में पैसे नहीं भेजे गए। उसे करीब 16 हजार रुपये दिए जाने थे। अपने स्तर पर जांच कराने पर कालर और एकाउंट फर्जी निकला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। ब्यूरो