बड़ौत (बागपत)। बुधवार की देर शाम फल विक्रेता को रंजिश के चलते छह- सात लोगों ने बस से उतारकर अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से हमला कर भागे। मोनू पुत्र रहीसूदीन किशनपुर बिराल का रहने वाला है। वह फल विक्रेता है। वह बुधवार की शाम गांव से बस मेें सिलिंडर लेकर भरवाने जा रहा था। रमाला-किशनपुर बिराल के बीच छह लोगों ने बस रुकवा ली और मोनू को बस से उतारकर अगवा करने का प्रयास किया। विफल होने पर उसे धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उसे मरा समझाकर वहां से भाग निकला। उसे गंभीर हालत मेें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज कराया। ब्यूरो