बड़ौत (बागपत)। कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली की कि एक टाटा सफारी मेें हरियाणा से शराब की तस्करी कर बड़ौत लाई जा रही है। सूचना पर एसएसआई रमेश सिंधु को भेजा और उन्होंने बागपत की ओर आती हुई टाटा सफारी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने टाटा सफारी से राहुल पुत्र रामपाल बड़ौली, धर्मेंद्र पुत्र शिवचरण लौहड्डा को गिरफ्तार से गाड़ी में लदी 20 पेटी अंग्रेजी शराब और 50 पेटी देसी शराब की बरामद की है। ब्यूरो