फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने व्यक्ति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सैड़भर गांव निवासी खुशीराम पुत्र मुकराम का प्रधान श्याम लाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार को प्रधान से उसकी कहासुनी हो गई। प्रधान समेत तीन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


चार वारंटी को पकड़ा
बागपत। पुलिस ने वांछित चल रहे हमीदाबाद निवासी सलीम खान पुत्र रमजानी, मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी मोहम्मद इस्लाम पुत्र सराजू, महबूब पुत्र इकबाल, निबाली निवासी मिंटू पुत्र जगत को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। ब्यूरो

दोघट में भैंसा चोरी
दोघट। कस्बा दोघट निवासी मेहरबान पुत्र जहान सिंह ने कस्बे के ही शौकेंद्र से अपना भैंसा 40 हजार रुपये मेें बेचना तय किया था और बदले में शौकेंद्र को 13 हजार रुपये और एक कटिया देनी थी। छह जून को वह घर आया और रुपये और कटिया दिए बिना ही भैंसा खोलकर ले गया। जब उसने उससे रुपये मांगे तो तमंचे से आतंकित कर मारने की धमकी दी। उसने थाने में तहरीर दी। ब्यूरो
विज्ञापन


शराब तस्कर गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने सूजती मार्ग से सुनील पत्र बलजोर निवासी दोघट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 पव्वे देसी शराब उप्र मार्का बरामद किए है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें