फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल
विज्ञापन

थानाभवन। हिंड स्टेशन पर युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण वह अपना नाम पता अभी नहीं बता सका है। शुक्रवार को हिंड के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन हिंड स्टेशन पहुंची। उसी समय अचानक से एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि घायल के नाम पते की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें