बड़ौत (बागपत)। कश्यप चौपाल के पास उधार के पैसे लेने अपने ससुराल में आए युवक को ससुराल वालों ने पीटा और बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराकर साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रहीस निवासी ककरौला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसकी बड़ौत में कश्यप चौपाल के पास ससुराल है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी ससुराल में ही है। युवक के मुताबिक उसके ससुराल वालों ने कुछ दिन पूर्व उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी दिनों से वह पैसे मांग रहा था। शनिवार शाम वह पैसे मांगने ससुराल आया तो ससुराल वालों ने े उसे बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। बाद में पुलिस तक जानकारी पहुंची तो उसे बंधन मुक्त कराया गया।