फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदड़ा में रास्ते के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पदड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पदड़ा गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र मंगत राम व अनुज त्यागी पुत्र रघुनाथ त्यागी के मकान पासपास में ही है। उनका काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को बिजेंद्र व उसका नौकर छोटू खेत से घर लौटे थे। इसी दौरान उनकी अनुज से कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों तरफ से पथराव हुआ। इस झगड़े में एक पक्ष के अनुज त्यागी और दूसरे पक्ष के बिजेंद्र, उसकी पत्नी उमेश, बेटा हंस कुमार निवासी पदड़ा और नौकर छोटू निवासी पदार्थी हरिद्वार घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें