बड़ौत (बागपत)। नगर के एक मोहल्ले से कार में सवार में चार युवक घर पर अकेली एक युवती को अगवा कर ले गए। युवती के चाचा ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर युवती को तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
नगर के एक मोहल्ले में 20 वर्षीय एक युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां दूध लेने गई । जब वह वापस आई तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे और उसकी बेटी गायब थी। उसने आसपास के लोगों से पूछा तो पता लगा कि एक कार में कुछ लोग आये थे और युवती को अगवा कर ले गए हैं। हालांकि मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने यह अंदाजा नहीं लगाया कि उसे अगवा कर ले जाया जा रहा है। युवती के चाचा ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर युवती का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया।