फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से सोना चोरी प्रकरण में बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शहर के बावली रोड स्थित कारपोरेशन बैंक शाखा के लाकर से चोरी हुए दो पैकेट स्वर्ण आभूषण मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सोने की कीमत लगभग 19 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कारपोरेशन बैंक मेरठ के आंचलिक प्रबंधक एसपी सिंह ने बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि बावली रोड स्थित कारपोरेशन बैंक शाखा में गोल्ड ऋण योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋणों के 28 दिसंबर 2017 की सुबह तक स्वर्ण आभूषणों के पैकेट रखे थे। इसी योजना के अंतर्गत मयंक गुप्ता और सरिता गुप्ता निवासी नेहरू रोड का खाता है। 28 दिसंबर 2017 को बैंक शाखा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बैंक शाखा के अधिकारियों से पता चला कि स्ट्रांग रूम के लॉकर में रखे स्वर्ण आभूषणों में से 322.40 ग्राम और 291.900 ग्राम के दो पैकेट गायब थे। इससे बैंक अफसरों में हड़कंप मच गया। इस प्रकरण में एसपी के आदेशों पर कोतवाली प्रभारी ने जांच अधिकारी के रूप में दरोगा भागवत को नियुक्त किया हैै। सूत्रों के अनुसार बैंक अफसरों की टीम भी बैंक में किसी भी समय विभागीय जांच के लिए पहुंच सकती है। उधर, एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें