बागपत। दहेज की खातिर विवाहिता को उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। आरोप है कि जाते समय धमकी दी कि बाइक और पचास हजार रुपये लेकर नहीं आई तो तलाक दे दूंगा। पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की।
बरवाला गांव निवासी महिला राशिदा ने बताया कि उसका निकाह 28 अगस्त 2014 को बागपत के नंगला गांव के एक युवक के साथ हुआ । शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उसके पिता ने तीन बार में 70 हजार रुपये उधार दिए। कुछ समय तक तो ससुराल वाले ठीक रहे, लेकिन उनकी मांग बढ़ती गई। बाद में उसने दहेज लाने में असमर्थता जता दी थी। इसी के चलते उसके ऊपर केरोसिन डालकर मारने की कोशिश की। 23 जनवरी को शाम चार बजे आरोपी पति ने गाली-गलौज कर मारपीट की। बाद में उसको घर से निकाल दिया। धमकी दी यहां पर बाइक और 50 हजार रुपये लेकर आना, वरना तलाक दे देगा। बुधवार को एसपी दफ्तर में एएसपी से शिकायत की।