फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के चाचा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में कार से जौनमाना होते हुए मलकपुर गांव जा रहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के चाचा को साइड मांगनेे पर स्कूल बस में सवार तीन-चार लोगों ने पेचकश और तमंचों के बटों से हमलाकर अधमरा कर दिया। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को कोतवाली में घायल ने दो लोगों को नामजद कर तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

घायल प्रहलाद सिंह पुत्र विजयपाल मलकपुर गांव के है। घायल प्रहलाद सिंह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर के चाचा हैं। वह मंगलवार को रात के समय बड़ौत से अपनी कार द्वारा जौनमाना होते हुए अपने गांव मलकपुर आ रहे थे। जब वह जौनमाना गांव के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे एक स्कूल बस जा रही थी। उन्होंने कार का हार्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन बस चालक ने साइड नहीं दी। बाद में सड़क के बीच में गाड़ी रोक कर तीन चार युवकों ने प्रहलाद सिंह पर पेचकश और तमंचों के बटों से हमला कर अधमरा कर दिया। सूचना पर जौनमाना गांव के प्रधान कृष्णपाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को कोतवाली में घायल ने दो को नामजद कराकर तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया है और हमलावरों की तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें