फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर लूटेरा दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड के निकट शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचे बरामद किया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि एसएसआई रमेश सिंधू टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वे पुसार बस स्टैंड पर पहुंचे तो उन्हें देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उससे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने कई लूट में शामिल होना स्वीकार किया है। एसओ दोघट ने बताया कुछ दिन पहले बिनौली थाना क्षेत्र में माखर पुलिया के पास की गई लूट में भी वह शामिल रहा है। उसके पास से लूटी गई कुछ रकम भी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश अंकित उर्फ मोटा पुत्र अजयवीर निवासी बिजरौल को जेल भेजा।
जयपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें