बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव के तालाब के किनारे एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
मंगलवार को शाम के समय कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव को सूचना मिली बावली गांव में स्थित तालाब के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ कोतवाल भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशाने नहीं है, शायद युवक की तालाब मेें डूबकर मौत हुई होगी।