खेकड़ा (बागपत)। बंगाल से एक सप्ताह पहले अलग अलग समुदाय से संबंधित प्रेमी युवक युवती के मामले में पश्चिम बंगाल में ही युवती के परिजनों ने युवती के खिलाफ बहला फुसला भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पश्चिम बंगाल के अमनछुआ थाने की पुलिस ने जब उनके मोबाइल ट्रेस किए तो उनकी लोकेशन बागपत जनपद के खेकड़ा में मिली। मंगलवार को बंगाल पुलिस के साथ युवती के परिजन खेकड़ा थाने में पहुंचे। बंगाल पुलिस ने थाने में सूचना दी। देर रात तक पुलिस एवं परिजन युवक युवती को तलाश करने में जुटे रहे, लेकिन युवक युवती हाथ नहीं लगे।