बड़ौत (बागपत)।
फल विक्रेताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पर ठेली के सामने बाइक खड़ी करके फोन सुनने वाले युवक की धुनाई कर दी। घायल बाइक सवार ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
वेद पाल पुत्र अतर सिंह दाहा गांव का रहने वाला है। वह किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर बड़ौत आया था। जब वह दिल्ली बस स्टैंड से गुजर रहा था तो उसके मोबाइल पर फोन आया। युवक बाइक रोक कर ठेली वाले के सामने फोन सुनने लगा। तभी पास में ठेली पर फल बेचने वाले युवक ने उसे बाइक हटाने को कहा तो उसने कहा फोन सुन लू, हटा दूंगा। इस पर कई फल विक्रेता एकत्र हो गए और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर खिसक गई। घायल ने कोतवाली में तीन चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।